जीवन हर पल बदल रहा है और यह अवसर की संभावनाओ को व्यक्त भी करता है|
जो आपको हर तरह की परिस्थिति के साथ मिल जाएगी|
लेकिन Problem यह है की ज्यादातर लोग इसे देख नहीं पाते – क्योकि उनमे इसके प्रति Awareness (जागरूकता) नहीं होती|
जो किसी Bike को चला रहा है “बिना ये सीखे की वह किस तरह काम करती है”
जब तक हम यह नहीं जान पाएँगे की यह जीवन किस तरह काम करता है तब तक हम उससे कुछ बेहतर हासिल नहीं कर पाएँगे|
लेकिन… लेकिन… लेकिन…
अगर हम वाकई अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते है तो उसका सबसे आसान तरीका का है
प्रेरक विचार जो आपकी सोच बदल देंगे|

यह मेरा Personal Experience है की जब आप कुछ अच्छी किताबे पढ़ते है और उन Books में लिखी बातो को Follow करते है, तो आपका जीवन धीरे-धीरे पर जादुई तरीके से बदलने लगता है|
केवल मेरी बात पर भरोसा करना थोडा मुश्किल है, पर क्या हो अगर दुनिया के सबसे महान व्यक्ति भी यह काम रोज करते हो
ये सभी नाम जो आप ऊपर देख रहे है, जो दुनिया के Top Richest Person की list में आते है और यह हर रोज कम से कम 3 से 4 घंटे केवल कुछ अच्छी Books पढ़ने में बिता देते है|
जब मैने Life Changing Books पढ़ना शुरू किया तो सबसे पहले मैंने इसी किताब को पढ़ा था| इसे पढ़कर मुझे लगा की आप जीवन के बारे में कितना कम जानते है| यह पुस्तक बताती है की जीवन में आप कौनसी सामान्य गलतिया करते है, जिसके कारण आगे जाकर आपको पछताना पड़ता है|
मुझे लगता है की यह आपके जीवन में परिवर्तन का पहला कदम हो सकता है, इसलिए इस पुस्तक को आपको सबसे पहले पढ़ना चाहिए|
- #2 सन्यासी जिसने अपनी सम्पत्ति बेच दी (रोबिन शर्मा)
इस Book में एक व्यक्ति की कहानी है, जो अपने काम और शरीर की बीमारियों से तंग आकर अपनी सारी सम्पति बेच कर सच की तलाश में निकल पड़ता है|
फिर कुछ समय बात उसे कुछ सन्यासी मिलते है, जिसके बाद उसका जीवन जादुई तरीके से बदल जाता है|

यह पुस्तक हर दिन के साथ जीवन को कैसे आनन्दमयी बनाया जा सकता है इसके प्रति प्रेरणा प्रदान करती है, इसे जरुर पढ़े|
#3 अल्केमिस्ट – पाओलो कोएलो
यह पुस्तक भी एक कहानी के तौर पर है की कैसे एक मुसाफिर अपने सफ़र की ओर चल पड़ता है|
जिसके बाद उसके सामने कई बड़ी परेशानिया आती है और उसे जीवन के महत्त्व और संभावनाओ का बोध हो जाता है| इस किताब को पढ़ना एक तरह से किसी सपने को पूरा होते हुए देखने जैसा होगा जो बहुत ही रोचक है|


